जौनपुर धारा,जौनपुर। 3 मार्च को राष्ट्रीय सेवा योजना के अन्तर्गत स्वच्छता श्रमदान जागरूकता के साथ विशेष शिविर का शुभारंभ किया गया। राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारियों के नेतृत्व में मीरपुर,धरनीधरपुर, मानेपुर गांवो में एन.एस.एस.स्वयंसेवक एवं स्वयंसेविकाओं ने श्रमदान करते हुए तालाब एवं उसके आसपास के प्रदूषित स्थलों पर पॉलीथिन, प्लास्टिक एवं अन्य प्रदूषको को एकत्रित किया एवं दैनिक जीवन में इनके उपयोग एवं दुष्प्रभावों से बचने के लिए ग्रामीणों एवं बस्तीवासियों को प्रेरित किया, साथ ही सफाई, स्वच्छता एवं प्रकृति के संरक्षण के महत्व को बताते हुए जागरूक किया। तत्पश्चात नगर से बस्तियों तक स्वच्छता जागरूकता रैली में एनएसएस के वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी डॉ.अवधेश कुमार मौर्य ने लोगों को का शपथ दिलवाया। जिसमें संदेश दिया गया कि स्वच्छता अभियान चलाएंगे, देश को स्वच्छ, स्वस्थ एवं सुंदर बनाएंगे।इस अवसर पर इं.सादाब हैदर, डॉ.राकेश साहू, हरेंद्र सिंह मौर्य, अंशुमान, रामआसरे सहित इकाइयों के स्वयंसेवक एवं स्वयंसेविका उपस्थित रहे।
― Advertisement ―
“क्या जौनपुर के ड्रीमलैंड मेले में हो सकता है बड़ा हादसा? जांच में खामियां, फिर भी आधी रात तक चल रहे झूले”
ड्रीमलैंड मेला जौनपुर में प्रशासन की समय सीमा के बावजूद झूले आधी रात तक चल रहे हैं। पीडब्ल्यूडी जांच में तकनीकी खामियां मिलने के बाद सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं।
स्वच्छता श्रमदान जागरूकता के साथ विशेष शिविर का शुभारंभ

Previous article
Next article

