Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरएनएसएस के छात्रों ने निकाली रैली किया जागरूक

एनएसएस के छात्रों ने निकाली रैली किया जागरूक

जौनपुर धारा,जौनपुर। वीरबहादुर सिंह पूर्वांचल विश्व्ाविद्यालय से सम्बद्ध गुलाबी देवी पीजी कॉलेज सिद्धीकपुर में राष्ट्रीय सेवा योजना के छात्रों ने रैली निकाल कर ग्रामीणों को योजनाओं के प्रति जागरूक किया। इस दौरान प्राथमिक विद्यालय जफरपुर परिसर मे सात दिवसीय शिविर का शुभारंभ किया गया। राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वय सेवक सेविकाओ के रैली को कॉलेज के चीफ प्राक्टर अश्विनी कुमार यादव ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया और छात्राओं ने रैली को लेकर आसपास के विभिन्न गांव में ग्रामीणों को मौसमी बीमारियों से बचने के लिए जागरुक करते हुए उन्हें तमाम सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। इसके बाद जफरपुर प्राथमिक विद्यालय में  शिविर का शुभारंभ किया गया।इस अवसर पर प्राचार्य डॉ.रमाशंकर, डॉ.आशुतोष कुमार, डॉ.महेंद्र कुमार, डॉ.पंकज यादव, डॉ.सुभाष यादव, रुद्रसेन यादव मौजूद रहे।