जौनपुर धारा, बदलापुर। स्थानीय कोतवाली परिसर में बुधवार को पुलिस अधीक्षक डॉ. अजय पाल शर्मा के निर्देश पर क्षेत्र में बढ़ते साइबर अपराधों को रोकने के लिए साइबर एक्सपर्ट की टीम में जिले से आए ओपी जायसवाल ने कोतवाली परिसर में उपस्थित लोगों को साइबर ठगी के बारे जागरूक किया। इस दौरान क्षेत्रवासियों को साइबर अपराधियों द्वारा लाटरी, एनी डेस्क एप, टीम व्यूवर, एसएमएस फावर्डिंग एप, लोन एप, फेक कस्टमर केयर नंबर आदि के माध्यम से लोगों को ठगी से बचने के तरीके बताए। साथ ही बताया कि आनलाइन जॉब, क्रेडिट और डेबिट कार्ड की डिटेल प्राप्त कर भी साइबर ठग खातों से रुपये उड़ा रहे है। पुलिस ने लोगों से अपील की कि लोग झूठे प्रलोभन से बचें। यदि इसके बावजूद साइबर क्राइम के शिकार होते हैं तो तुरंत साइबर क्राइम हेल्प लाईन नंबर 1930 पर काल करें। साथ ही बताया की साइबर धोखाधड़ी के मामलों में अपनी शिकायत नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल पर भी दर्ज करवा सकते हैं। लोगों को जागरूक किया गया कि आपके मोबाइल पर आए ओटीपी या एटीएम पिन को किसी के साथ शेयर न करें, फर्जी जॉब के आफर्स से भी सावधान रहें। असत्यापित लिंक पर क्लिक न करें, इंटरनेट मीडिया पर अज्ञात लोगों से प्रâेंड रिक्वेस्ट स्वीकार न करें, अपनी व्यक्तिगत जानकारी आनलाइन साझा करते समय सावधानी बरतें, किसी भी झांसा या प्रलोभन देने वाले हाईपर लिंक/ वेबलिक्स/ यूआरएल को न खोलें, क्योंकि ये आपकी निजी व वित्तीय जानकारियों को लीक कर सकते है। इस मौके पर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार पांडेय, उपनिरीक्षक राजेन्द्र प्रसाद, चौकी प्रभारी अनिल कुमार सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
― Advertisement ―
E-Paper 19-08-2026
जौनपुर धारा का नवीनतम ई-पेपर यहां पढ़ें। जौनपुर और आसपास की स्थानीय खबरों, प्रमुख समाचारों और ताजा अपडेट के लिए Jaunpur Dhara E-Paper ऑनलाइन देखें।
साइबर ठगी से बचाव के लिए किया गया जागरूक

Previous article
Next article

