- पूर्वांचल विश्वविद्यालय परिसर के छात्रों ने किया प्रदर्शन
जौनपुर।वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय परिसर के छात्र-छात्राओं ने समस्याओं को लेकर प्रदर्शन किया और कुलसचिव को ज्ञापन दिया। समस्याओं के निराकरण की मांग की ।राज भवन से शिकायत करने की चेतावनी दी। विश्वविद्यालय के परिसर के विभिन्न पाठ्यकर्मों के छात्रो ने छात्रा ईश्विका सिंह के नेतृत्व में समस्याओं को लेकर प्रदर्शन किया और गुस्साए छात्रों का प्रतिनिधिमंडल कुलसचिव केशलाल से मुलाकात की। जिसमें शैक्षिक गुणवत्ता पर लगातार पङ रहे प्रतिकूल प्रभाव के खिलाफ छात्रों का धैर्य टूट गया। 9सूत्रीय ज्ञापन में केंद्रीय पुस्तकालय की हालत चिंताजनक बताई, जिसमें पाठयक्रमों की अनिवार्य पुस्तक नहीं उपलब्ध हैं। कई विभागों की किताबें वर्षों से अपडेट नहीं हुई है, पुरानी पुस्तके हैं, बैठने के लिए पर्याप्त सिट नहीं है शौचालय की दशा बेहद खराब बदबू गंदगी से भरे हैं, सिट टूटी हैं, दरवाजे खराब है। जिसे छात्रों को स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की परेशानी उठानी पड़ती है। महिला छात्रावास में वाई-फाई ठीक नहीं किया गया, जिससे ऑनलाइन क्लास, सामग्री डाउनलोड नहीं हो पा रहा है। प्रैक्टिकल वर्क असाइनमेंट प्रभावित है, कम्प्यूटर साइंस विभाग में कंप्यूटर की संख्या बहुत कम है, प्रयोगशालाएं की समस्या उठानी पड़ रही है, यहां निर्माण कार्यों के नाम पर हरे पेड़ों की कटाई की जा रही है। विश्वविद्यालय के हरियाली समाप्त हो रही है, टंकियां ओवर फ्लो कर रही हैं, प्रतिदिन जल अनावश्यक बहता है। कई विभागों में महिला कॉमन रूम ना होने से बहुत समस्या है, छात्र-छात्राओं को बैठने की सुविधा नहीं है, कैंटीन व्यवस्था न होने से भोजन पानी की कोई व्यवस्था नहीं है, आईडी कार्ड छात्रों को नहीं जारी किया। जिससे बाहरी आसामाजिक तत्व परिसर में प्रवेश करते हैं, असुरक्षित माहौल बना रहता है, छात्र नेता ईश्विका सिह ने कहा कि समस्याएं सिर्फ है सुविधा नहीं। हमारे अधिकारों हमारी सुरक्षा भविष्य शिक्षा के साथ खिलवाड़ है। विश्वविद्यालय प्रशासन से मौखिक शिकायतें पर कोई कार्रवाई नहीं होती है। अब छात्रसंघ चुप नहीं बैठेगा। अगर छात्रों की समस्या का निदान नहीं होता है तो सभी छात्र छात्राएं एक जुट होकर राजभवन जाकर राज्यपाल से शिकायत करेंगे। इस अवसर पर कुलसचिव केशलाल ने कहा छात्रों की जो मांगे जायज है। उनके शीघ्र निस्तारण किया जाएगा। इस अवसर पर तनु सिंह, सौम्या सिंह, अंशिका सिंह, अवनीश तिवारी, अंश श्रीवास्तव, विनय पाल ,अभिषेक सिंह, अभय सिंह, राजवीर प्रताप सिंह, सिद्धार्थ जयसवाल, संदीप शर्मा मौजूद रहे।


