Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरमहिला आयोग की सदस्य ने सुनी समस्याएं : गीता बिन्द

महिला आयोग की सदस्य ने सुनी समस्याएं : गीता बिन्द

जौनपुर। उ.प्र.राज्य महिला आयोग की सदस्य गीता बिन्द ने योजना का अधिकतम लाभ दिलाये जाने तथा महिला उत्पीड़न रोकथाम व महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाये जाने के उद्देश्य से बुधवार को प्रथम सत्र में निरीक्षण भवन लाइन बाजार में महिला जन सुनवाई की गयी। जिसमे कुल 13महिलाओं ने अपने आवेदन पत्र प्रस्तुत किये, 03 महिलाओं (भानवती, मंगला देवी व इन्द्रावती) पति के मृत्युपरांत निराश्रित महिला पेंशन के मामले को मौके पर निस्तारित कराया गया शेष मामलो में सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही कर 15दिवस में आख्या प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया। तत्पश्चात सदस्या द्वारा निर्मला देवी के मकान पर, ग्राम-वीरभानपुर, ब्लाक-बक्शा में विभिन्न कल्याणकारी योजनायें विषयक चौपाल का आयोजन किया गया। महिलाओं को सम्बोधित करते हुए सदस्य गीता बिन्द ने कहा प्रदेश सरकार पात्रता के अनुसार बिना किसी भेद भाव के सभी पात्रो को लाभ देने हेतु प्रतिबद्ध है। ब्लाक स्तरीय अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि गांव में कैम्प लगाकर योजनाओं से लोगो को लाभान्वित करें। कार्यक्रम में बाल संरक्षण अधिकारी, चन्दन राय द्वारा पति के मृत्युपरांत महिला पेंशन योजना, वृद्वावस्था पेंशन योजना, दिव्यांग पेंशन, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, स्पान्सरशिप योजना, उ0प्र0 मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के साथ ही 1098 चाइल्ड लाइन, 181 महिला हेल्पलाइन के बारे में विस्तार से जानकारी दी गयी। बाल विकास परियोजना बक्शा से उपस्थित मुख्य सेविका अर्चना गुप्ता द्वारा आंगनवाड़ी के माध्यम से समाज को दी जाने वाली सुविधाओं के बारे में बताया गया। नौपेड़वा स्वास्थ्य केन्द्र के  अधीक्षक, डॉ.जी.के.सिंह द्वारा स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी दी गयी। जनसुनवाई में डॉ.राजीव यादव ए.सी.एम.ओ., प्रतिमा वर्मा क्षेत्राधिकारी मछलीशहर, नरेन्द्र सिंह, जिला कार्यक्रम अधिकारी, बाल विकास पुष्टाहार, चन्दन राय, बाल संरक्षण अधिकारी, महिला थानाध्यक्ष श्यामा तिवारी व उपनिरीक्षक मिथलेश कुमारी सहित अन्य उपस्थित रहे।