जौनपुर धारा, मुंगराबादशाहपुर। वाराणसी प्रतापगढ़ रेल प्रखंड पर गौरैयाडीह गांव के निकट ट्रेन से कटकर एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताते है कि गौरैयाडीह गांव निवासी रंजीत यादव(33) पुत्र इंद्रबहादुर यादव अपने घर पर ही आरओ मशीन लगा कर वह पानी की सप्लाई दुकानों पर करता था। शनिवार की सुबह साढ़े 11 बजे उसका शव गांव के ही रेलवे ट्रैक पर मिलने से हड़कंप मच गया। परिवार के लोग भी मौके पर पहुंचे और दहाड़ मारकर रोने लगे। माना यह जा रहा है कि रंजीत पटरी पार कर रहा होगा इसी दौरान रायबरेली से जौनपुर की और जा रही इंटरसिटी ट्रेन की चपेट में आ गया होगा जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष विवेक कुमार तिवारी घटनास्थल पर पहुंचे और घटना की तहकीकात की। पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
― Advertisement ―
जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन
जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
संदिग्ध परिस्थितियों में ट्रेन से कटकर युवक की मौत

Previous article
Next article

