जौनपुर धारा, शाहगंज। कोतवाली क्षेत्र अन्तर्गत नयी आबादी मोहल्ले में सड़क दुघर्टना में बोलेरो की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने इलाज हेतु राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। क्षेत्र के भादी कोरवलिया गांव निवासी 22 वर्षीय रविकांत पुत्र मयाराम व खेतासराय थाना क्षेत्र के मनेछा गांव निवासी 20 वर्षीय शन्नी पुत्र बृजेश कुमार बीती रात बाइक से घर जा रहे थे कि नयी आबादी मोहल्ला स्थित तहसील मुख्यालय के समीप सामने से आ रही तेज रफ्तार बोलेरो की चपेट में आने से घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने परिजनों को सूचना दे इलाज हेतु राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया जहां दोनों घायलों का प्राथमिक उपचार कराया गया।
― Advertisement ―
जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन
जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
सड़क दुघर्टना में बाइक सवार दो युवक घायल

Previous article
Next article

