Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरसंग्रहित मिट्टी और अक्षत लेकर तैयार किया गया अमृत कलश

संग्रहित मिट्टी और अक्षत लेकर तैयार किया गया अमृत कलश

जौनपुर धारा, जौनपुर। आजादी का अमृत महोत्सव के समापन समारोह के अन्तर्गत मेरी माटी, मेरा देश कार्यक्रम के तहत प्रत्येक गाँव से संग्रहीत अमृत कलश लेकर मंगल दल, नेहरू युवा केन्द्र, स्काउट एवं गाइड्स, एनसीसी एवं अन्य ग्रामीण जन द्वारा समस्त ग्रामों से प्राप्त अमृत कलशो में संग्रहीत मिट्टी व अक्षत का भावमय मिश्रण करते हुए विकास खण्डों व नगर निकाय स्तरीय अमृत कलश तैयार किया गया है। प्रत्येक विकास खण्डों/नगर निकायों में तैयार किये गये अमृत कलश इस निमित्त चयनित स्वयंसेवक द्वारा आगे जनपद मुख्यालय, प्रदेश मुख्यालय व देश की राजधानी दिल्ली ले जाया जाएगा।

इसी क्रम में अमृत कलश यात्रा निकाली गयी। जिसमें साइकिल, मोटर साइकिल व अन्य समरूप सुलभ वाहनों को अनुषंगी रूप में शामिल कराते हुए उत्सवी स्वरूप में कलशधारी समूह के साथ 26 अक्टूबर 2023 को माँ दुर्गा जी सीनियर सेकेण्ड्री विद्यालय सिद्दीकपुर में लाया गया। राज्यमंत्री गिरीश चन्द्र यादव ने कहा कि देश की आजादी में जिन वीरों ने कुर्बानी दी है और सीमा पर देश की रक्षा करते हुए शहीद हुए है उनकी याद में प्रत्येक घर से मिटटी लेकर दिल्ली ले जाकर अमृत वाटिका का निर्माण किया जायेगा। जिससे भारत का प्रत्येक नागरिक गौरव की अनुभूति कर सकेगा।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश अखडंता की तरफ अग्रसर है। उक्त अवसर पर राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी ने कहा कि बहुत ही सौभाग्य का दिन है कि पूरे देश की मिट्टी को मिलाकर अमृत वाटिका का निमार्ण किया जा रहा है। विधायक बदलापुर रमेश चन्द्र मिश्रा ने कहा कि मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के तहत गांव गांव जाकर मिटटी एकत्र की गयी है। सदस्य विधानसभा परिषद बृजेश सिंह ’प्रिन्शू’ ने कहा कि आजादी के अमृत काल में देश ने आयामों को प्राप्त किया हैं। मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के तहत देश के नागरिक राष्ट्र भावना से ओत प्रोत है। प्रधानमंत्री के आह्वाहन से तिरंगा यात्रा कार्यक्रम में पूरे देश में तिरंगा फहराया गया। बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ.गोरखनाथ पटेल के नेतृत्व में प्राथमिक विद्यालय गुरैनी, चकताली सिरकोनी, जफराबाद, कम्पोजिट विद्यालय कोठवार, जनक कुमारी इंटर कालेज के बच्चों के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं नगर क्षेत्र के 23 विद्यालयों में टैब वितरण, 10 दिव्यांग बच्चों को उपकरण वितरण किया गया। उपायुक्त स्वतः रोजगार के द्वारा 05 शक्ति केन्द्र के लाभार्थियों को चाभी का वितरण, श्रम विभाग के द्वारा संचालित योजनाओं के 05 लाभार्थियों को प्रमाण पत्र वितरण, प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी एवं ग्रामीण के 05-05 लाभार्थियों को प्रमाण पत्र, मुख्यमंत्री आवास योजना के 05 लाभार्थियों को प्रमाण पत्र, आयुष्मान कार्ड के 05 लाभार्थियों को कार्ड वितरण, सी.आई.एस.एफ के 05लाभार्थियों को चेक वितरण, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के 05 लाभार्थियों को प्रमाण पत्र दिया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राज्यमंत्री गिरीश चन्द्र यादव के द्वारा पंच प्रण की शपथ दिलायी गई। इसके उपरान्त जनप्रतिनिधिगण के द्वारा अमृत कलश वाहन को हरी दिखायी गयी। जिलाधिकारी ने उपस्थित सभी लागों का आभार व्यक्त किया और कार्यक्रम को सफल बनाने पर धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर जिलाधिकारी अनुज कुमार झा, विधायक शाहगंज रमेश सिंह, अध्यक्ष नगरपालिका परिषद मनोरमा मौर्या,  मुख्य विकास अधिकारी साई तेजा सीलम, परियोजना निदेशक जयकेश त्रिपाठी, उपायुक्त एनआरएलएम ओपी यादव, जिला सूचना अधिकारी मनोकामना राय सहित अन्य अधिकारी व जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।