Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरप्रधानाचार्य की पिटाई के मामले में आठ अज्ञात पर केस

प्रधानाचार्य की पिटाई के मामले में आठ अज्ञात पर केस

जौनपुर धारा, खुटहन। कालेज जा रहे प्रधानाचार्य को को रास्ते में घेरकर लात घूंसो से पिटाई के मामले में पुलिस ने आठ अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मारपीट व वाहन तोड़ने का केस दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी का प्रयास तेज कर दिया है। ज्ञातव्य हो कि बीते शनिवार की सुबह राधा बल्लभ ग्रुप आफ इंस्टीट्यूट के प्रधानाचार्य धीरेंद्र शुक्ल बाइक से कालेज जा रहे थे। जौकाबाद मोड़ पर उन्हें ओवरटेक कर रोक आठ की संख्या में पहुंचे अज्ञात लोग उन पर हमला कर दिए थे। आरोप है कि हमलावरों ने बाइक भी क्षतिग्रस्त कर दिया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।