Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरनिर्विरोध हुआ सहकारी संघ संचालक मंडल अध्यक्ष चुनाव

निर्विरोध हुआ सहकारी संघ संचालक मंडल अध्यक्ष चुनाव

जौनपुर धारा, बक्शा। साधन सहकारी संघ नौपेडवा सभापति का चुनाव सकुशल संपन्न हुआ। आज सुबह सभापति का नामांकन अंकित यादव पुत्र महेंद्र कुमार यादव ने किये। विपक्ष से आज दोपहर 12 बजे तक कोई नामांकन करने नहीं पहुँचा और अंकित यादव को निर्विरोध सभापति घोषित कर दिया गया। सहकारी संघ नौपेडवा से जिला सहकारी बैंक के लिए अमित कुमार पाठक, राजेश यादव, विनोद कुमार, दिव्येश कुमार, अनिता, मेवालाल प्रतिनिधि के रूप में भेजे गए। केंद्रीय उपभोक्ता के लिए जय प्रकाश व अंकित पाठक का नाम भेजा गया। डीसीएफ के लिए कृपाशंकर व राकेश कुमार जायसवाल, क्रय-विक्रय के लिए परवेज आलम व रामबृक्ष का नाम भेजा गया। अंकित यादव ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि बीजेपी के बड़े-बड़े दिग्गज नेता कई दिनों से सत्ता के दम पर हमको हराने का पूरा प्रयास कर रहे थे। लेकिन आज सभापति के नामांकन का पर्चा तक नही भरने आये और हम निर्विरोध चुन लिए गए। उक्त अवसर पर बक्शा पुलिस मुस्तैद रही। इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य महेंद्र कुमार यादव, बक्शा ब्लॉक प्रमुख मनोज कुमार यादव, संजय सिंह, अजय सिंह (बेचू), विजय कुमार शेट्टी के साथ आदि लोग महजूद रहे।