Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरशिक्षा से ही समाज में मिलता है सम्मान : भंते महेंद्र

शिक्षा से ही समाज में मिलता है सम्मान : भंते महेंद्र

  • सिटी इंटरनेशनल स्कूल का हुआ भव्य शुभारंभ

जौनपुर धारा, खुटहन। पिलकिछा गॉव स्थित सिटी इंटरनेशनल स्कूल के नये शैक्षणिक सत्र का शुभारंभ विधि विधान से पूजा अर्चना कर किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि विश्व विख्यात आध्यात्मिक व ज्ञान के प्रेरणास्त्रोत महेंद्र सिंह भंते ने छात्र छात्राओं व अभिभावकों सहित प्रांगण में उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि  शिक्षा और संस्कार ही व्यक्ति को समाज में सम्मान दिलाता है। शिक्षित व संस्कारवान व्यक्ति ही देश व समाज के विकास में अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर सकता है। प्रबंधक राजीव कुमार यादव पूर्व ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चों को राष्ट्रीय स्तर की शिक्षा व्यवस्था मिले यही सोच लेकर ग्रामीणांचल में विद्यालय खोलने का विचार आया, धनाभाव में कोई बच्चा शिक्षा से वंचित न हो सभी बच्चों को अपने सपनों को पूरा करने का भरपूर अवसर मिले। इस अवसर पर स्कूल के संस्थापक धर्मराज यादव व उनकी धर्मपत्नी सरयू देई ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। विशिष्ट अतिथियों में सुभाष यादव, विमल यादव, डा. कार्तिकेय यादव, डा. ऊषा यादव, शशिधर शर्मा, फूलचंद यादव, अखंड प्रताप यादव सहित हजारों की संख्या में तमाम गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन राजेश्वरी सिंह ने किया। अंत में प्रबन्धक राजू यादव ने आगतों के प्रति आभार प्रकट किया।