Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरबोर्ड परीक्षा में सर्वोत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को दी गई बधाई

बोर्ड परीक्षा में सर्वोत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को दी गई बधाई

जौनपुर धारा, जौनपुर। सुइथाकला क्षेत्र के बाल संरचना संस्थान इण्टरमीडिएट कालेज लालापुर में बोर्ड परीक्षा में संस्थान स्तर पर सर्वोत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले हाई स्कूल और इण्टरमीडिएट के बच्चों को संस्थान परिवार द्वारा बधाई दी गई। संस्थान परिवार को अपने बीच पाकर बच्चे काफी उत्साहित नजर आए। मंगलवार को यूपी बोर्ड द्वारा जारी हाई स्कूल और इण्टरमीडिएट की परीक्षा में संस्थान स्तर पर हाई स्कूल में आर्या यादव 93.16 प्रतिशत, कार्तिकेय यादव 92.66 प्रतिशत, अरबिया खान 90.16 प्रतिशत, शिवानंद दीक्षित 88.6 प्रतिशत व सक्षम वर्मा 87.5 प्रतिशत तथा इण्टरमीडिएट के विज्ञान वर्ग में सत्यम यादव 85.4, नैन्सी विन्द 85.2, सुयश यादव 84.2, भूमिका यादव 83.8 व जया पाठक 81.4 प्रतिशत अंक लाकर सर्वोत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। जिस पर संस्थान परिवार द्वारा प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बच्चों के घर जाकर बच्चों समेत उनके अभिभावकों को बधाई दी। संस्थान परिवार को अपने बीच पाकर अभिभावकों समेत बच्चे काफी उत्साहित नजर आए। बच्चों के द्वारा सर्वोत्कृष्ट प्रदर्शन किए जाने पर संस्थान प्रबन्धक सुरेश पाण्डेय ने बच्चों समेत शिक्षकों के प्रति कृतज्ञता प्रकट की। इस दौरान प्रधानाचार्य द्वय सन्तोष पाण्डेय व रणविजय सिंह, रजनीकांत त्रिपाठी, सन्तोष यादव व आशा सिंह समेत अन्य लोग मौजूद रहे।