― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरबोर्ड परीक्षा में छात्रों ने किया शानदार प्रदर्शन

बोर्ड परीक्षा में छात्रों ने किया शानदार प्रदर्शन

  • कॉलेज के प्रबंधक ने सफल छात्राओं को दी बधाई
  • डॉक्टर व शिक्षक बनकर देश की सेवा करना चाहती हैं छात्राए

जौनपुर धारा, खेतासराय। उत्तर-प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड का हाईस्कूल व इंटरमीडिएट का परीक्षा परिणाम मंगलवार को घोषित हो गया। इस परीक्षा परिणाम में जनपद के विभिन्न कॉलेजों ने अपना बेहतर प्रदर्शन किया है। जिसकी कड़ी में थाना क्षेत्र के अंतर्गत पाराकमाल गांव में स्थित आसमा इण्टर कॉलेज के छात्र-छात्राओं का शानदार प्रदर्शन रहा। जिसके लिए कॉलेज प्रबंधन ने उनका हौंसला बढ़ाते हुए उज्ववल भविष्य की कामना की। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी आसमा स्कूल का परिणाम शत प्रतिशत रहा। हाईस्कूल छात्रा जैनब जफरुद्दीन 92 प्रतिशत के साथ प्रथम स्थान व रुदशा सैफ 90 प्रतिशत के साथ द्वितीय स्थान प्राप्त किया। वहीं निदा अयाज 89 प्रतिशत के साथ तृतीय स्थान पर रही। इसके अलावा विद्यालय की नशरा खान 89 प्रतिशत, हाजरा सुफियान 85 प्रतिशत, सालेहा अबूसाद 85 प्रतिशत, नमीरा कामरान 84.33 प्रतिशत, कहकशां शहजाद 83 प्रतिशत, सना जफर 82 प्रतिशत, शारिश 82 प्रतिशत, अंबर रियाज 81 प्रतिशत, अलीबा मुशीर 81 प्रतिशत, उम्मेहानि गुफरान 81 प्रतिशत व सुन्दुस फखरुद्दींन 81 प्रतिशत के साथ क्षेत्र का नाम रोशन किया। इस अवसर पर उक्त सभी छात्रों को विद्यालय में बुधवार को सम्मानित किया गया। विद्यालय के प्रबंधक डॉक्टर अब्दुल वहीद ने सभी छात्रों को बधाई देते हुए उनके अग्रिम उज्जवल भविष्य कामना किया। इस अवसर पर उपप्रबंधक अम्मार वहीद ने सभी छात्रों को माल्यार्पण कर बधाई दिया। अन्त में उन्होंने सभी शिक्षकों का धन्यवाद प्रकट किया। जिसके बदौलत छात्र अपना और विद्यालय का नाम रोशन कर रहे है। इस अवसर पर प्रधानाचार्या मालती गुप्ता, फरहान, जाकिर, अरकम व मोहम्मद आसिफ, आदि लोग उपस्थित रहे।

Share Now...