जौनपुर धारा, जौनपुर। बीती रात क्षेत्र के खानपुर चौरवा गांव में शार्ट सर्किट के चलते लगी आग में घरेलू सामान सहित तीन मवेशी जलकर खाक हो गए। सूचना पर ग्राम प्रधान व पशु पालन विभाग के अलावा कोई अन्य जिम्मेदारान मौके पर नहीं पहुंचा। बताया जाता है कि शुक्रवार की रात उक्त गांव निवासी मन्ने लाल हरिजन के रिहायशी मड़हे में शार्ट सर्किट के चलते आग लग गई।जब तक आसपास के लोग इकट्ठा होते तब तक उसमें रखे घरेलू सामान सहित तीन बकरियां जलकर खाक हो गई। किसी तरह से ग्रामीण आग पर काबू पा सके। घटना की सूचना पर दूसरे दिन शनिवार सुबह पशुपालन विभाग के लोगों के मौके पर पहुंचने की सूचना प्राप्त हुई। मामले में जानकारी के लिए पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ.चन्द्र भान यादव से सम्पर्क करने का प्रयास किया गया तो पता चला कि वह अपने पास मोबाइल ही नहीं रखते। फिलहाल अगलगी से पीड़ित परिवार को जान माल दोनों से हाथ धोना पड़ा।
― Advertisement ―
जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन
जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
शार्ट सर्किट के चलते लगी आग में तीन मवेशियों समेत घरेलू सामान खाक

Previous article

