Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरचोरों ने घर और पाही से उड़ाया हजारों का सामान

चोरों ने घर और पाही से उड़ाया हजारों का सामान

जौनपुर धारा, खुटहन। थाना क्षेत्र के दो अगल बगल गांवो से चोरों ने शुक्रवार की रात एक बंद पड़े घर और पाही को निशाना बना दिया। दोनों जगहों से लगभग पचहत्तर हजार कीमत का सामान चोर समेट ले गए। भुक्तभोगियों ने अज्ञात चोरों के खिलाफ थाने में तहरीर दिया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जांच पड़ताल किया। जगजीवन पट्टी गांव निवासी अजय गौतम बस्ती से तीन सौ मीटर दूर खेत में नया घर बनाए हैं। शुक्रवार की शाम वे किसी काम से पुराने घर पर आये थे। वहीं भोजन कर सो गए। रात में अज्ञात चोर दरवाजा की कुण्डी तोड़ कर भीतर रखा सौर ऊर्जा संयंत्र की बैटरी, स्टेबलाइजर और पीतल के वर्तन उठा ले गए। बगल गांव कम्मरपुर निवासी रोहित गौतम की पाही पर कमरे की कुण्डी तोड़ भीतर रखा 15 केवीए का स्टेबलाइजर चोर उठा ले गए। घटना की जानकारी दूसरे दिन सुबह होने पर पीड़ितों ने अज्ञात चोरों के खिलाफ थाने में तहरीर दिया है।