जौनपुर धारा, जौनपुर। सुइथाकला क्षेत्र के सरायमोहिउद्दीनपुर स्थित सनसाइन पब्लिक स्कूल के बच्चों ने शनिवार को अभिभावक मीटिंग में विज्ञान प्रदर्शनी लगाकर अपनी योग्यता का परिचय का बखूबी प्रदर्शन किया। इस दौरान बच्चों द्वारा विज्ञान के क्षेत्र में कुल 38माडल पेश किया गया। जिसे देखकर अभिभावकों ने प्रसन्नता व्यक्त की। स्कूल प्रबंधन से रविशंकर चतुर्वेदी ने बताया कि प्रदर्शनी में कक्षा 4 से 11वीं तक के बच्चे और बच्चियों ने प्रतिभाग किया था। जिनके द्वारा मानव पाचनतंत्र से लेकर रोबोट तक कुल 38माडल प्रस्तुत किया गया था। प्रदर्शनी का समापन बाल मेले के आयोजन के साथ हुआ, जिसमें अभिभावकों समेत बच्चों ने बढ़चढ़कर मेले का लुत्फ उठाया। आगन्तुक अभिभावकों द्वारा बच्चों की प्रस्तुति पर प्रसन्नता व्यक्त की गई। इस दौरान प्रधानाचार्य पूजा सिंह, चिन्ताहरण सिंह, मनोज यादव समेत अभिभावक और बच्चे मौजूद रहे।
― Advertisement ―
होमगार्ड भर्ती परीक्षा की तैयारियां पूरी
25 से 27 अप्रैल तक जौनपुर में होगी परीक्षाजौनपुर। उत्तर प्रदेश होमगार्ड्स एनरोलमेंट-2025 की लिखित परीक्षा को लेकर जनपद में तैयारियां पूरी कर...
अभिभावक मीटिंग के दौरान बच्चों ने लगायी विज्ञान प्रदर्शनी



