जौनपुर धारा, जौनपुर। जेसीआई जौनपुर चेतना संस्था ने निशुल्क दंत जांच मेगा शिविर का आयोजन शहर के मध्य स्थित मीना रिजवी गर्ल्स इण्टर कॉलेज में आयोजित किया। संस्थाध्यक्ष सोनी जायसवाल ने वरिष्ठ दंत चिकित्सक डॉ.प्रशांत त्रिवेदी और स्कूल की प्रिंसिपल तहसीम फातिमा के साथ संस्था के पदाधिकारी और स्कूल के सभी बच्चों का स्वागत करते हुए कहा कि कोई भी बीमारी सर्वप्रथम मुंह और दांतों से होकर शरीर के अंदर प्रवेश करती है। इसलिए दांत शरीर का महत्वपूर्ण हिस्सा होता है। इसे हमेशा स्वच्छ रखना चाहिए डॉ.प्रशांत त्रिवेदी ने स्कूल के लगभग 125 बच्चों का दांत की जांच करते हुए कहा कि बच्चों के साथ सभी लोगो को प्रतिदिन सुबह और रात्रि में सोने के पहले मंजन अवश्य करना चाहिए और अपने दांतों का विशेष ध्यान रखना चाहिए अगर कोई भी परेशानी दांतों से संबंधित आती है तो तुरंत अपने चिकित्सक को दिखाकर सुझाव लेना चाहिए सभी बच्चों में टूथपेस्ट और माउथवॉश का निःशुल्क वितरण भी किया गया शिविर में सचिव मीरा अग्रहरि, मंजू जायसवाल, अंजना गुप्ता, ममता कश्यप आदि पदाधिकारी उपस्थित रहे। जेसीआई संस्था के पदाधिकारी का आभार स्कूल की प्रिंसिपल तहसीम फातिमा ने व्यक्त किया।
― Advertisement ―
जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन
जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
शरीर का महत्वपूर्ण हिस्सा है दांत : सोनी जायसवाल

Previous article
Next article

