जौनपुर धारा, बक्शा। सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता अमित कुमार पाण्डेय ने कहा कि सरकार की मंशा है किसान सलाहकार समिति सदस्य बनकर योजनाओं का पूर्णरूप से लाभ ले। बक्शा ब्लॉक सभागार में आयोजित जागरुकता गोष्ठी को सम्बोधित करतें हुए उन्होंने कहा कि सलाहकार से समृद्धि योजनाओं को साकार करने एवं अधिक से अधिक किसानों को समिति सदस्य बनाकर केंद्र व राज्य सरकारों की योजनाओं का लाभ दिलाये जाने हेतु आगामी एक से 30 सितंबर तक सदस्यता अभियान चलाया जाना है। अपर जिला सरकारी अधिकारी सदर सतीशचन्द ने पोर्टल के माध्यम से टोल प्रâी नं.1800212884444 पर फोनकर आफ लाइन सदस्य बन सकते है। इस दौरान अध्यक्षता सभापति सुनीता यादव एवं संचालन सहायक विकास अधिकारी ब्रहजीत सिंह ने किया। इस दौरान पूर्व प्रमुख श्रीपति उपाध्याय, मुनीश कुमार मिश्र, सभापति सतीश उपाध्याय, सोनू सिंह, जानकी सिंह, अमित पाठक, सचिव श्रीप्रकाश सिंह, सर्वेश यादव कुन्दे शुक्ल सहित दर्जनों लोग मौजूद रहें।
― Advertisement ―
जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन
जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
सलाहकार समिति सदस्य बन योजनाओं का ले लाभ : अमित

Previous article

