Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरथाना समाधान दिवस हुआ संपन्न

थाना समाधान दिवस हुआ संपन्न

जौनपुर धारा, केराकत। स्थानीय कोतवाली परिसर में शनिवार को संपूर्ण थाना समाधान दिवस नायब तहसीलदार की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। इस दौरान आठ फरियादी अपनी फरियाद को लेकर समाधान दिवस में पहुंचे। समाधान दिवस में पड़े आठ प्रार्थना पत्रों में से पांच का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। शेष बचे प्रार्थना पत्रों के गुणवक्तापूर्ण निस्तारण के लिए सम्बंधित अधिकारी व कर्मचारियों को निर्देशित किया गया। आठ प्रार्थना पत्रों में ज्यादातर मामले राजस्व विभाग से संबंधित रहे। इस अवसर पर प्रभारी निरीक्षक जयप्रकाश यादव, राजस्व विभाग कानूनगो हनुमंत तिवारी, लेखपाल राजेश श्रीवास्तव, राजेश बाबू सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी  मौजूद रहे।