- नगर उद्योग व्यापार मण्डल ने आयोजित किया होली मिलन समारोह
जौनपुर धारा, जौनपुर। नगर उद्योग व्यापार मंडल द्वारा होली मिलन समारोह एक मैरेज हाल में आयोजित किया गया जिसमें उपस्थित उत्तर प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री गिरीश यादव ने सभी व्यापारियों को होली की बधाई देते हुए कहा कि व्यापारी समाज देश की तरक्की में महत्वपूर्ण योगदान अदा करता है। कार्यक्रम में उपस्थित जौनपुर उद्योग व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष दिनेश टंडन ने नगर कमेटी के द्वारा आयोजित नगर अध्यक्ष राधेरमण जायसवाल और उनकी पूरी टीम को सुंदर आयोजन के लिए बधाई दी और कहा कि ऐसे आयोजन से व्यापारियों में प्रेम और सद्भाव बढ़ता है। अतिथि के रूप में उपस्थित सिटी मजिस्ट्रेट देवेंद्र सिंह ने जौनपुर व्यापार मंडल द्वारा होली मिलन कार्यक्रम की सराहना की और इसकी तुलना वृंदावन की होली से किया। सीओ सिटी कुलदीप गुप्ता ने होली की बधाई देते हुए कहाकि नगर के व्यापारियों को जहां भी मेरी जरूरत होगी अपना संपूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया। व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष राधेरमण जायसवाल ने आए हुए सभी अतिथियों का अंगवस्त्रम के साथ पुष्प भेंट करते हुए मोती की माला पहनाकर स्मृति चिन्ह भेंट किया। कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष सोमेश्वर केसरवानी एवं सुभाष अग्रहरि, प्रदेश मंत्री महेंद्र सोनकर, नगर संरक्षक मनोज गुप्ता, संयोजक विमल भेजवाल, विवेक सेठ मोनू, जिला महामंत्री रामकुमार साहू, नगर महामंत्री दक्षिणी मुन्ना लाल अग्रहरी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राकेश जायसवाल, महामंत्री उत्तरी मनोज कुमार साहू, कोषाध्यक्ष अनिल कुमार वर्मा, बनवारी लाल साहू, युवा जिला अध्यक्ष संतोष अग्रहरि, अमर जौहरी उपस्थित रहे। ईश वंदना के बाद रंगारंग होली गीत बाहर से आए हुए कलाकारों के द्वारा प्रस्तुत किया गया और राधा कृष्ण की सुंदर झांकी और फूलों की होली का आयोजन कार्यक्रम को सुंदर रूप प्रदान कर रहा था। कार्यक्रम को सफल बनाने में विनीत सेठ, सतीश अग्रहरि, नरेंद्र जायसवाल, सूरज सोनी, अशर्फीलाल जायसवाल, लोकेश साहू, सरदार तरनजीत सिंह, मानिकचंद सेठ, संतोष साहू, अजय देवा का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम में सभी तहसील पदाधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर हर्षित गुप्ता, मनोज साहू, मुन्ना लाल अग्रहरी ने संयुक्त रूप से किया। आए हुए सभी अतिथियों का आभार कार्यक्रम संयोजक विमल भेजवाल व मनोज गुप्ता ने व्यक्त किया।



