Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

मानसिक स्वास्थ्य को लेकर विद्यार्थियों को किया जागरूक

बीआरपी इंटर कॉलेज में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से मानसिक स्वास्थ्य पर जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों को तनाव, चिंता और अवसाद के लक्षणों को पहचानकर समय रहते विशेषज्ञ से परामर्श लेने की सलाह दी।

E-Paper 06-10-2026

Homeअपना जौनपुरचार वारण्टी भेजे गए जेल

चार वारण्टी भेजे गए जेल

जौनपुर धारा, सुइथाकला। सोमवार को सरपतहाँ पुलिस ने क्षेत्र के विभिन्न गाँवों से चार वारण्टियों को अपनी गिरफ्त में लेकर उन्हें न्यायालय भेज दिया। बतौर पुलिस थाना क्षेत्र में मनवल गांव निवासी मखही पुत्र बलिराज, चिलबिली निवासी त्रिवेणी प्रसाद विन्द पुत्र अहकू, पिपरौल निवासी करमचन्द पुत्र रामकेवल व भगासा गांव निवासी राधेश्याम पुत्र स्वयं प्रकाश वारण्टी थे। उपरोक्त को पुलिस द्वारा सोमवार को अपनी गिरफ्त में ले लिया गया। मामले में थानाध्यक्ष विक्रम लक्ष्मण सिंह ने बताया कि सभी वारण्टियों को गिरफ्त में लेकर आवश्यक कार्रवाई के साथ ही चालान न्यायालय को भेज दिया गया। इस दौरान उपनिरीक्षक की टीम में राजेन्द्र प्रसाद सिंह, सच्चिदानंद, प्रेम शंकर सिंह, मो. अतीक व राघवेन्द्र राय, हेड कान्सटेबल चन्दन सिंह, धर्मेंद्र गिरि व शशांक शेखर गुप्ता मौजूद रहे।