― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरपर्यावरण को बचाना हम सब का कर्तव्य

पर्यावरण को बचाना हम सब का कर्तव्य

  • सात दिवसीय विशेष शिविर का चौथा दिन

जौनपुर धारा, जौनपुर। मोहम्मद हसन पीजी कॉलेज द्वारा आयोजित सात दिवसीय विशेष शिविर के चौथे दिन एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता डा. राकेश कुमार बिंद ने की। सर्वप्रथम अहमद अब्बास खान ने आए हुए अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम में युवा मुख्य अतिथि उद्देश्य सिंह ने कहाकि राष्ट्रीय सेवा योजना के प्रत्येक छात्रों को प्रति वर्ष एक एक वृक्ष लगाना चाहिए तभी अपने देश की सुंदरता बढ़ेगी और शुद्ध वातावरण बनेगा। जल सरंक्षण को लेकर लोगों को जागरूक करने का हम सभी का दायित्व है। जन जन तक अपने समाज को मजबूत बनाने में भूमिका निभाए। श्री सिंह ने कहा कि हम सभी युवाओं को आगे आकर एकता बनाकर मजबूत साथ दें और अपने देश का अपने समाज का हम युवा शक्तिशाली बना पायेंगे। प्रवीण यादव ने अपने भाव को अपने कविता के माध्यम से समाज को आगे ले जाने की बात कही, तभी हमारा देश आगे बढ़ेगा। आए हुए अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापन डा. राकेश कुमार बिंद ने किया। इस बीच डा. ममता सिंह, कार्यक्रम अधिकारी डॉ. विवेक विक्रम सिंह, डा. नीलेश सिंह, सुमित सिंह, दिव्यांशु सिंह, आंचल मौर्या, राजन पांडेय, आदित्य, राकेश मौर्य, शिवम अग्रहरी एवं समस्त छात्र/छात्रा उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन सुमित सिंह ने किया।

Share Now...