जौनपुर धारा,जौनपुर। डीहअसरफाबाद में जयमाल देखने गए सात वर्षीय नाबालिग की अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस लाश को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया। घटना के बाद उक्त वाहन फरार हो गया। बताया जाता है कि डीहअसरफाबाद में गुरुवार को बारात आयी थी, जिसमें जयमाल देखने पड़ोसी देवानंद का सात वर्षीय लड़का ब्रह्मानन्द ऊर्फ टुनटुन भी गया था। बताया जाता है कि लखनऊ-बलिया राजमार्ग पर वह किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया। टक्कर मारते हुए चालक उक्त वाहन को लेकर फरार हो गया। इधर लड़के की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक दो भाईयों में छोटा था। मौत की खबर लगते ही जहां परिजनों में कोहराम मच गया, वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस लाश को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि लाश पोस्टमार्टम के लिए भेजकर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
― Advertisement ―
Jaunpur Road Accident: 3 लोगों की मौत, मार्निंग वॉक पर निकले वृद्ध समेत युवक हादसे का शिकार
जौनपुर। जनपद में अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में मार्निंग वॉक पर निकले एक वृद्ध, बाइक सवार युवक और साइकिल सवार अज्ञात व्यक्ति...
वाहन की चपेट में आने से नाबालिग की मौत

Previous article
Next article


