Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

55 साल का इंतजार, अब भी अधूरा आशियाना; पट्टे की जमीन पर कब्जे के लिए भटक रहे मुसहर परिवार

जौनपुर के खुटहन ब्लॉक स्थित बड़नपुर गांव में मुसहर परिवारों को वर्ष 1972 में पट्टे की भूमि आवंटित हुई थी, लेकिन आज तक उन्हें वास्तविक कब्जा नहीं मिल सका। मुख्यमंत्री आवास योजना का लाभ भी जमीन विवाद के कारण अधूरा पड़ा है।
Homeअपना जौनपुरदुल्हे का भाई हुआ छिनैती का शिकार

दुल्हे का भाई हुआ छिनैती का शिकार

  • क्षेत्र के चेतरहा गांव में गुरुवार को आई थी बारात
  • लगभग एक लाख रुपए से भरे पर्स को छीनकर भाग निकला बदमाश

जौनपुर धारा,जौनपुर। गुरुवार को सुइथाकला थाना क्षेत्र के चेतरहा गांव में आयी बारात में दुल्हे का भाई उस समय छिनैती का शिकार हो गया। जब वह रथ,बैण्ड बाजा वालों को पेमेंट करने के बाद खड़ा था। लगभग एक लाख रुपए की छिनैती का अन्देशा जताया जा रहा। घटना की जानकारी होने पर सराय मोहिउद्दीनपुर चौकी पुलिस मौके पर पहुंच कर घटना की जानकारी ली। बताया जाता है कि गुरुवार को क्षेत्र के चेतरहा गांव में पूर्व प्रधान रामजीत यादव की बेटी की शादी में दूल्हे का भाई राजेश कुमार यादव छिनैती का शिकार हो गया। बारात जिले के दुधौरा बाजार अब्दुल्ला पुर गांव निवासी विजय लाल यादव के यहां से आई थी। लोगों द्वारा एक लाख रुपए के आसपास की छिनैती की आशंका जताई जा रही है। घटना द्वारपूजा के बाद उस समय हुई जब वह रथ और बैंड बाजा वालों को पेमेंट करने के बाद खड़े होकर लोगों से बात कर रहा था। उसी समय एक लड़का रूपयों से भरे बैग को छीनकर बाइक लेकर खड़े अपने साथी के साथ फरार हो गया। हालांकि लोगों द्वारा छिनैत को पकड़ने का प्रयास किया गया लेकिन वे भागने में सफल रहे। मामले की जानकारी होते ही सराय मोहिउद्दीनपुर चौकी पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की जानकारी ली। लेकिन खबर लिखे जाने तक मामले में कोई तहरीर नहीं दी गई थी। थानाध्यक्ष त्रिवेणी प्रसाद सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है, फिलहाल तहरीर मिलने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।