वाराणसी। वाराणसी से दिल्ली जाने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें कोच की छत से पानी गिरता नजर आ रहा है। इसकी वजह से एसी ने काम करना बंद कर दिया जिससे यात्रियों को दिक्कत का सामना करना पड़ा। आरोप है कि शिकायत करने के बाद भी समस्या नहीं दूर कराई गई। मिली जानकारी के अनुसार 22415वंदे भारत एक्सप्रेस सुबह छ: बजे कैंट रेलवे स्टेशन से नई दिल्ली के लिए रवाना हुई। प्रयागराज पहुंचने से पहले ही सी-7 कोच में 76नंबर सीट पर अचानक पानी टपकने लगा। इसके बाद कोच की कूलिंग कम हो गई। यात्रियों ने इसकी शिकायत कोच के क्रू मेंबर से की। उन्हें आश्वासन दिया गया कि अगले ठहराव पर समस्या को ठीक कर दिया जाएगा। 76नंबर सीट पर वाराणसी से नई दिल्ली तक सफर कर रहे एक यात्री ने रेल मदद पर इसकी शिकायत दर्ज कराई मगर, कहीं सुनवाई नहीं हुई।
― Advertisement ―
वंदे भारत एक्सप्रेस का कोच नंबर 7 झरने की तरह बहने लगा पानी

Previous article

