Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

सपा ने गांधी-शास्त्री जयंती पर आयोजित की गोष्ठी

जौनपुर में समाजवादी पार्टी की जिला इकाई ने गांधी और शास्त्री जयंती पर गोष्ठी आयोजित की। जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य ने दोनों महापुरुषों के विचारों को सार्वजनिक जीवन में अपनाने पर जोर दिया।
Homeअपना जौनपुरलंबे इंतजार के बाद बारिश से खिले किसानों के चेहरे

लंबे इंतजार के बाद बारिश से खिले किसानों के चेहरे

जौनपुर धारा, मुंगराबादशाहपुर। स्थानीय क्षेत्र में लंबे दिनों के इंतजार के बाद बारिश होते ही किसानों के चेहरे खिल उठे। बीते पखवाड़े भर से क्षेत्र में बारिश को एक एक बूंद के लिए किसान तरस रहे थे जो आज दोपहर बाद बारिश होने से किसानों के चेहरे पर छाई मायूसी खुशी में तब्दील हो गई। इस दौरान क्षेत्र में खेतो के साथ ही ताल तलैया में भी पानी भर गए। पानी बरसने से किसानों के साथ ही अन्य लोगों ने भी खुशी जाहिर की। रिमझिम फुहारों से जहां क्षेत्र में व्याप्त उमस से भी लोगों ने राहत की सांस ली। वहीं बच्चों ने भी रिमझिम फुहारों का लुत्फ उठाते नजर आए। इस बारिश से किसानों की माने तो सभी खरीफ की फसलों को बेहद लाभ हुआ है। किसान गंगा यादव ने कहा कि इससे धान की सूख रही फसल को अत्यधिक लाभ पहुंचा है। अभी क्षेत्र में और बारिश की आवश्यकता है। ऐसे ही और बारिश हो जाय तो सभी खरीफ की फसलों के साथ ही सब्जियों तक को लाभ होगा।