Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

Jaunpur Dhara 18-08-2026

Jaunpur Dhara E-Paper का आज का अंक यहां पढ़ें। जौनपुर धारा समाचार पत्र में जौनपुर और आसपास की स्थानीय खबरों, उत्तर प्रदेश समाचार और प्रमुख घटनाओं की ताजा जानकारी प्राप्त करें।
Homeअपना जौनपुरपुलिया पर बैठा युवक असंतुलित हो नीचे गिरा, मौत

पुलिया पर बैठा युवक असंतुलित हो नीचे गिरा, मौत

जौनपुर धारा, चंदवक। थाना क्षेत्र के बजरंगनगर कोइलारी मार्ग पर अइलिया गांव स्थित पुलिया पर आराम फरमा रहा युवक असंतुलित हो नीचे खाई में गिर गया जिससे सिर में अंदरूनी गंभीर चोटें आईं। राह गुजर रहे लोगों ने देखा तो शोर मचाया। सूचना पर पहुंची पुलिस उसे सीएचसी डोभी ले गईं जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताते हैं कि अइलिया गांव निवासी 45 वर्षीय रामदेव यादव पुत्र तिलकू दोपहर पैदल कहीं से आ रहा था। गांव स्थित पुलिया पर आराम फरमाने के लिए बैठ गया। आशंका जताई जा रही है कि उसको झपकी आ गई जिससे वह असंतुलित हो पुलिया से नीचे खाई में गिर गया जिसके कारण उसके सिर में गंभीर चोटें आईं। राह गुजर रहे लोगों ने देखा तो शोर मचाया। आसपास के लोग जुट गए। पुलिस को सूचना दी। पुलिस सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डोभी ले गईं जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस संबंध में चौकी प्रभारी बजरंगनगर विजय प्रताप सिंह ने बताया कि आशंका जाहिर की जा रही है कि झपकी आने से पुलिया पर बैठा युवक नींचे गिर गया। उसके सिर में अंदरूनी चोट आई जिससे उसकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही स्थिति स्पष्ट हो पाएंगी। पुलिस शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई कर रही है।