स्टार बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के बेटे और तेज गेंदबाज अर्जुन तेंदुलकर इस मैच से आईपीएल में पदार्पण किया है. मुंबई इंडियंस के कार्यवाहक कप्तान सूर्यकुमार यादव ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 22वें मैच में टॉस जीतकर कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया. रोहित शर्मा अस्वस्थ होने के कारण इस मैच में नहीं खेल पा रहे हैं और उनकी जगह सूर्यकुमार टीम की कमान संभाल रहे हैं. स्टार बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के बेटे और तेज गेंदबाज अर्जुन तेंदुलकर इस मैच से आईपीएल में पदार्पण किया है. मुंबई ने डुआन यानसन को भी अंतिम एकादश में शामिल किया है. केकेआर ने अपनी टीम में कोई बदलाव नहीं किया है. बता दें कि रोहित शर्मा ने अर्जुन को आईपीएल डेब्यू कैप दिया. वहीं, आजके मैच में अर्जुन तेंदुलकर की बहन सारा भी मैच को देखने आईं हैं. सारा दर्शक दीर्घा में बैठकर अपने भाई को सपोर्ट करती हुईं नजर आईं हैं. अर्जुन ने 12 टी-20 विकेट अपने करियर में अबतक लिए हैं.
― Advertisement ―
Jaunpur: केराकत में वाटर कूलरों का निरीक्षण, एसडीएम ने दिए रखरखाव के निर्देश
जौनपुर। भीषण गर्मी को देखते हुए केराकत में नगर पंचायत द्वारा लगाए जा रहे वाटर कूलरों का निरीक्षण किया गया। उपजिलाधिकारी ने अधिकारियों के...
रोहित शर्मा ने पहनाया अर्जुन तेंदुलकर को IPL का डेब्यू कैप

Previous article
Next article


