― Advertisement ―

spot_img
HomeमनोरंजनShweta Tiwari संग Manoj Tiwari के रिश्ते पर उठे थे सवाल

Shweta Tiwari संग Manoj Tiwari के रिश्ते पर उठे थे सवाल

भोजपुरी सिनेमा से लेकर टीवी इंडस्ट्री तक मनोज तिवारी और श्वेता तिवारी की केमिस्ट्री को दर्शकों का बेशुमार प्यार मिला है.मनोज तिवारी और श्वेता तिवारी की बॉन्डिंग सबको पसंद थी लेकिन मनोज तिवारी की एक्स वाइफ रानी तिवारी को इनका बॉन्ड बिल्कुल भी नहीं भाता था.श्वेता तिवारी ने मनोज तिवारी के साथ कई भोजपुरी फिल्मों और गानों में काम किया है साथ ही बिग बॉस में भी ये एक साथ ही नजर आए थे. मनोज तिवारी की शादी टूट गई लेकिन श्वेता संग इनकी दोस्ती नहीं.मनोज तिवारी ने बिग बॉस के घर में श्वेता तिवारी से पत्नी के साथ चल रहे मुटाव पर भी बात की थी.श्वेता और मनोज तिवारी की नज़दीकियां उनकी पत्नी को बिल्कुल भी पसंद नहीं आती थीं. श्वेता तिवारी पर मनोज तिवारी का घर तोड़ने का आरोप तक लग चुका है.मनोज तिवारी और श्वेता तिवारी के रिलेशनशिप की अफवाह भी खूब उड़ी है लेकिन एक्टर ने अपने रिश्ते को सिर्फ दोस्ती का नाम दिया है.मनोज तिवारी ने रानी तिवारी को तलाक देने के 10 साल बाद सुरभि तिवारी से शादी रचाई थी.मनोज तिवारी ने बताया था कि तलाक के बाद उन्हें काफी अकेलापन महसूस करना पड़ा था. तब जाकर उन्होंने बेटी के कहने पर दूसरी शादी रचाई थी.

Share Now...