आईपीएल 2023 का 20वां मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलौर और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला गया, जिसमें आरसीबी ने बेहतरीन जीत दर्ज की. आरसीबी ने इस मैच में दिल्ली कैपिटल्स को 23 रन से हराया. दिल्ली कैपिटल्स की आईपीएल 2023 में हालत बेहद खराब है. टीम अपने पांचों मुकाबले हारी है. पृथ्वी शॉ बेहद ही खराब प्रदर्शन कर रहे हैं. इसके अलावा उनके कई खिलाड़ी कुछ खास परफॉर्म नहीं कर पा रहे हैं. मैच के बाद कप्तान डेविड वॉर्नर भी पृथ्वी शॉ पर भड़के डेविड वॉर्नर ने मैच के बाद कहा, “मैंने मैच शुरू होने के दौरान ही कहा था कि हमें बैटिंग और बॉलिंग दोनों में बेहतर प्रदर्शन करना है. लेकिन फिर से हम ऐसा करने में विफल रहे. आज हमने बेहद ही खराब प्रदर्शन किया. हमने शुरुआत में ही जल्दी विकेट खो दिया. लक्ष्य का पीछा करना आसान होना चाहिए था. लेकिन यह नहीं हुआ टी-20 फॉर्मेट में आपको रन आउट जैसी चीजों से समझौता नहीं करना चाहिए. इससे आपको मैच की कीमत चुकानी पड़ सकती है.”पृथ्वी शॉ इस समय बेहद ही खराब फॉर्म में चल रहे हैं. अब तक आईपीएल में वह पांच मुकाबले खेल चुके हैं. लेकिन किसी भी मैच में उनका बल्ला नहीं चला है. रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ वह शून्य पर ही आउट हो गए. वह आरसीबी प्लेयर अनुज रावत के हाथों रन आउट हो गए थे.लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ आईपीएल के पहले मैच में पृथ्वी शॉ सिर्फ 12 रन ही बना पाए थे. दूसरे मैच में गुजरात टाइटंस के खिलाफ मुकाबले में 7 रन बनाकर आउट हुए थे. तीसरे मैच में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ वह खाता भी नहीं खोल सके थे. मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच में पृथ्वी ने 15 रन बनाए. कुल मिलकर पांच मैचों में वह सिर्फ 34 रन बना सके है.
― Advertisement ―
E-Paper 10-06-2026
Jaunpur Dhara E-Paper brings the latest news, breaking updates, politics, education, crime, business, sports and local coverage from Jaunpur in digital format.
पृथ्वी शॉ अगले मैच में बाहर होंगे ?


