Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरराजेश की हत्या के बाद परिवार में पसरा मातम, माहौल गमगीन

राजेश की हत्या के बाद परिवार में पसरा मातम, माहौल गमगीन

जौनपुर धारा,जौनपुर। परियावा गांव में सोमवार की रात को हुई हत्या से परिवार में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। महिलाओं के करुंक्रन्दन से माहौल गमगीन बन गया है। वहा पहुंचने वालों के आंखों में आँसू आ जा रहें है। पूरे गांव में तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है। मृतक राजेश के परिवार के लोग रोकर बेहाल है। राजेश की पत्नी मालती देवी की हालत विक्षिप्त जैसी हो गयी है। बड़ा पुत्र विकास यादव प्रयागराज में एक कम्पनी में कार्य करता है। वह भी आ गया है। छोटा पुत्र रोहित यादव पिता के मौत से आहत है। वह तैयारी कर रहा है। अन्य सदस्य भी काफी दुखी है, अगल बगल मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। गांव के लोग घटना को लेकर तरह तरह की चर्चा कर रहे है। घटना को लेकर गांव में आरोपियों के विरुध्द आक्रोश है। हालांकि की पुलिस की सतर्कता व सक्रियता से माहौल शांत है। परिजनों की तहरीर पर राहुल यादव सहित तीन लोगों के विरुध्द मुकदमा दर्ज किया गया। आरोपियों को पकड़ने के लिए दबिश दी जा रही है। कुछ लोगो को पूछताछ के लिये लाया गया है।