― Advertisement ―

spot_img

ससुराल आए युवक की संदिग्ध मौत से सनसनी

सरायख्वाजा थाना क्षेत्र का मामला, पुलिस जांच में जुटीसरायख्वाजा (जौनपुर)। स्थानीय थाना क्षेत्र के जमुनीपुर गांव में बुधवार सुबह एक युवक की मौत का...
Homeअपना जौनपुरनियमित स्वास्थ्य निरीक्षण की कमी भारत में कैंसर का मुख्य कारण :...

नियमित स्वास्थ्य निरीक्षण की कमी भारत में कैंसर का मुख्य कारण : प्रो.गोपेश्वर नारायण 

जौनपुर धारा, जौनपुर। तिलकधारी पीजी कॉलेज जौनपुर के प्राणी विज्ञान विभाग द्वारा पर्यावरणीय तनाव और वैश्विक चुनौतियाँ वर्तमान परिप्रेक्ष्य विषय पर दो दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन आईसीईएसजीसीसीपी-2025 का उद्घाटन किया गया। सम्मलेन के उद्घाटन में मुख्य अतिथि के रूप में प्रो.बेचन लाल, पूर्व कुलपति, क्लस्टर यूनिवर्सिटी, विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ.विनोद कुमार सिंह, परीक्षा नियंत्रक उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता, प्रबंध समिति के अध्यक्ष प्रो. श्रीप्रकाश सिंह ने किया। इस अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का प्रायोजन पूर्वांचल की सबसे पुरानी और प्रतिष्ठित आभूषण फर्म ‘गहना कोठीÓ भगेलू राम, रामजी सेठ जौनपुर द्वारा किया गया। जिसके लिए आयोजन समिति ने ‘गहना कोठी परिवारÓ का हृदय से प्रशंसा किया और आभार व्यक्त किया। प्रो.अजय कुमार दुबे ने मंच का संचालन किया और मौजूदा स्थिति में सेमिनार के उद्देश्य एवं महत्ता पर प्रकश डाला। 7 वक्ताओं ने वर्तमान में बढ़ते हुए पर्यावरणीय तनावों और स्थायित्व संबंधी वैश्विक समस्याओं पर विचार-विमर्श किया गया, और वैश्विक स्तर पर पर्यावरणीय समस्याओं को लेकर चिंतन व्यक्त किया और कहा कि जलवायु परिवर्तन, प्रदूषण और जैव विविधता के नुकसान के परिणाम दूरगामी और चिंताजनक हैं। प्रो.जी.नारायण (बीएचयू) ने विभिन्न तरह के प्रदूषित वातावरण में कार्यरत कार्मिकों में कैंसर की उत्पत्ति और कोशिका के विघटन के क्रम के बारे में व्याखाना प्रस्तुत किया, उत्पन्न कैंसर के निदान एवं बचाव में कोशिका इंजीनियरिंग की भूमिका को उजागर किया। डॉ.ए.के. सिंह (वेक्टर और रोग नियंत्रण, वाराणसी) ने वेक्टर जनित (मच्छरों, दूषितजल, दूषित वातावरण) वैश्विक चुनौतियों पर अपने विचार साझा किये। संगोष्ठी के समन्वयक प्रो.एस.के.वर्मा ने उपस्थित अतिथियों एवं विशेषज्ञों का आभार व्यक्त किया। उक्त अवसर पर डॉ.प्रेमचंद, सह-समन्वयक डॉ.अजय कुमार, आयोजन सचिव एवं डॉ.आशा रानी, कोषाध्यक्ष, के रूप में कार्यक्रम में सहभागिता प्रदान किया।

Share Now...