जौनपुर धारा, जौनपुर। मंगलवार को राष्ट्रवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने छुट्टा पशुओं की समस्या को लेकर मुख्यमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। उन्होने ने ज्ञापन के माध्यम से मांग किया कि प्रदेश में छुट्टा पशुओ के कारण किसानों की खड़ी फसल बर्बाद हो रही है, किसानों की लागत भी निकलना मुश्किल हो गया है। यही स्थिति रही तो किसान खेती करना बन्द कर देगा, यह एक गम्भीर विषय है। राष्ट्रवादी पार्टी ने पूर्व में भी 04 जनवरी व 1 फरवरी को मुख्यमंत्री को ज्ञापन दिया है, जिसमें सुनवाई न होने की स्थिति में किसानों के हित में राष्ट्रवादी पार्टी सड़को पर उतरेगी, बेरोजगारी की समस्या-प्रदेश में इन्वेस्टर शिखर सम्मेलन के माध्यम से 40 लाख करोड़ रूपये का निवेश आने के बावजूद भी करोड़ लोगों को रोजगार देने का वादा पूरा नहीं किया गया है। बांग्लादेश घुसपैठियों की समस्या प्रदेश में सभी सीमावर्ती जनपदों में बांग्लादेश से घुसपैठियों के रूप में बहुत से सारे लोगों का आना हो रहा है। इन बांग्लादेशी घुसपैठियों ने कई जगहों पर अवैध रूप से निवास बना लिया है। इसके साथ ही उन्होने अन्य मांगों को लेकर काफी समस्याएं बताई।
― Advertisement ―
E-Paper 15-04-2026
JAUNPUR DHARA E-PAPER📅 Date: 15 April 2026 | 📍 Jaunpur, Uttar Pradesh💻 Website: www.jaunpurdhara.com
राष्ट्रवादी पार्टी द्वारा किसानों, युवाओं व आम आदमी की समस्यायों से सम्बन्धित प्रदेश व्यापी ज्ञापन

Previous article


