Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

ध्वनि मानकों का उल्लंघन करने पर 24 डीजे सीज

जौनपुर पुलिस ने जनपदभर में चलाया अभियान, संचालकों को निर्धारित ध्वनि सीमा का पालन करने की हिदायतजौनपुर। ध्वनि प्रदूषण पर अंकुश लगाने और शासन...
Homeअंतर्राष्ट्रीययुसुफ के पिता की हालत में अब सुधार

युसुफ के पिता की हालत में अब सुधार

पाकिस्तान के प्रसिद्ध धार्मिक स्कॉलर मौलाना तारिक जमील को मंगलवार को कनाडा में दिल का दौरा पड़ने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है. उनके परिवार ने मंगलवार को इस बारे में जानकारी दी. उनके बेटे यूसुफ जमील ने ट्विटर पर इस खबर की पुष्टि करते हुए कहा कि उनके पिता इस समय कनाडा में हैं जहां उन्हें दिल का दौरा पड़ने के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया है. युसुफ ने कहा कि उनके पिता की हालत में अब सुधार हुआ है और उन्होंने देश के लोगों से उनके स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना करने का अनुरोध किया. मौलाना तारिक जमील के कई मुल्कों में करोड़ों फॉलोअर हैं. इनमें सबसे ज्याद फॉलोअर भारत-पाकिस्तान में हैं. उनके कई क्रिकेटरों के साथ अच्छे संबंध हैं.

बॉलीवुड एक्टर आमिर खान के साथ भी उनके बहुत करीबी रिश्ते हैं. आमिर खान जब हज को गए थे तब तारिक जमील ने घंटों बात की थी. तारिक जमील के बेटे यूसुफ जमील ने यूट्यूब पर पोस्ट किए गए एक वीडियो संदेश में कहा कि आज दोपहर 1:00 बजे पाकिस्तान के समय, कनाडा में लगभग 3:00 बजे, मेरे पिता को सीने में दर्द की शिकायत हुई. उसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया. उन्होंने कहा कि अभी, वह पूरी तरह से ठीक और स्थिर हैं, लेकिन अभी भी अस्पताल में हैं. हम (उनका परिवार) यहां हैं और वह घर से दूर हैं, हमारे लिए चिंताजनक है. हम आप सभी से उनके स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना करने का अनुरोध करते हैं. यूसुफ जमील ने सोशल मीडिया यूजर्स से अपने पिता के स्वास्थ्य के बारे में अफवाहें फैलाने से बचने के लिए भी कहा. इस बीच, एनजीओ इस्लामिक रिलीफ कनाडा, जो मौलाना तारिक जमील की मेजबानी कर रहा था, ने कार्यक्रम को 28 दिसंबर तक के लिए स्थगित कर दिया. उन्होंने एक ट्वीट में कहा, “दुर्भाग्य से, आज का कार्यक्रम मौलाना तारिक जमील के स्वास्थ्य खराब होने के कारण 28 दिसंबर तक के लिए स्थगित कर दिया गया है.