Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

E-Paper 03-11-2026

Jaunpur Dhara Epaper – जौनपुर धारा का आज का हिंदी ई-पेपरजौनपुर धारा ई-पेपर में आपका स्वागत है। यहां आप जौनपुर धारा हिंदी समाचार पत्र...
Homeउत्तर प्रदेशयुवती को भगा ले जाने की सजा : चेहरे पर कालिख पोतकर...

युवती को भगा ले जाने की सजा : चेहरे पर कालिख पोतकर युवक को पहनाई चप्पलों की माला

बदायूं. यूपी के बदायूं जनपद में कुवरगांव थाना क्षेत्र के दुगरइया गांव का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में युवक के मुंह पर कालिख पोत कर जूतों की माला पहना कर गांव में घुमाया जा रहा है. इतना ही नहीं युवक को एक युवती और कुछ बच्चे चप्पलों से पीटते हुए भी दिखाई दे रहे हैं. दरअसल, कुवरगांव थाना क्षेत्र के दुगरइया गांव का युवक चंडीगढ़ में मेहनत मजदूरी करता था. वहीं युवती  परिवार दिल्ली में रहकर मेहनत मजदूरी करता था. बताया जा रहा है कि युवक युवती को भगा ले गया था. जिसके बाद युवती के परिवार वालों ने शादी की बात कह कर दोनों को गांव बुला लिया. फिर युवती के परिवार वालों ने युवक का मुंह काला करके और जूते-चप्पलों की माला पहनाकर गांव में घुमाया. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. आपको बता दें कि युवती भी इस वीडियो में युवक को चप्पल मारते हुए दिखाई दे रही है. गांव के बच्चे भी युवक को मारते हुए दिखाई दे रहे हैं. फिलहाल सोशल मीडिया पर यह वीडियो बहुत तेजी से वायरल हो रहा है. अभी इस मामले की जानकारी पुलिस को नहीं हुई है. बताया जा रहा है कि गांव के पूर्व प्रधान के यहां रविवार को इस बात की पंचायत होनी है. युवक को छोड़ दिया जाए या कानूनी कार्रवाई उसके खिलाफ की जाए इस पर चर्चा होगी. फिलहाल वीडियो वायरल होने के बाद गांव में सजा देने की चर्चाएं जोरों पर चल रही हैं.