Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

सपा ने गांधी-शास्त्री जयंती पर आयोजित की गोष्ठी

जौनपुर में समाजवादी पार्टी की जिला इकाई ने गांधी और शास्त्री जयंती पर गोष्ठी आयोजित की। जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य ने दोनों महापुरुषों के विचारों को सार्वजनिक जीवन में अपनाने पर जोर दिया।
Homeअपना जौनपुरमोहम्मद ताहिर बने युवा कांग्रेस आउटरीच सेल प्रदेश सचिव

मोहम्मद ताहिर बने युवा कांग्रेस आउटरीच सेल प्रदेश सचिव

जौनपुर धारा, जौनपुर। कांग्रेस पार्टी अल्पसंख्यक विभाग के महासचिव मोहम्मद ताहिर को भारतीय युवा कांग्रेस आउटरीच सेल का उत्तर प्रदेश का प्रदेश सचिव बनाया गया है। इसकी घोषणा भारतीय युवा कांग्रेस आउटरीच सेल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चांडी ओमन, उत्तर प्रदेश इंचार्ज मोहम्मद अब्दुर्रहमान एवं भारतीय युवा कांग्रेस आउटरीच सेल के उत्तर प्रदेश चेयरमैन मोहम्मद आदिल ने संयुक्त रूप से की है। मोहम्मद ताहिर ने एक ज़िला कार्यकर्ता एवं सामाजिक कार्यकर्ता की हैसियत से राजनीति में क़दम रखा था। वर्तमान में ताहिर कांग्रेस पार्टी अल्पसंख्यक विभाग के महासचिव पद पर हैं। मोहम्मद ताहिर ने कहा कि पार्टी ने जो दायित्व दिया है उसे पूरी ईमानदारी और निष्ठा से पार्टी के लिये काम करूंगा। इस अवसर पर मुख्यरूप से पूर्व विधायक नदीम जावेद, कांग्रेस पार्टी अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश सचिव मौलाना अनवार अहमद क़ासमी, मोहम्मद आरिफ़ खान, शाहनवाज़ मंज़ूर, विशाल सिंह हुकुम, मोहम्मद आज़म खान, तौक़ीर खान, होज़ैफ़ा खान ने बधाई दी है।