Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

रुपये दोगुने करने का झांसा देने वाला कथित गैंग सरगना गिरफ्तार

बरसठी पुलिस ने रुपये दोगुने करने का झांसा देकर कथित ठगी करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी के पास से नोट जैसे कागज, कथित विस्फोटक पदार्थ, आरबीआई के लोगो वाले कागज, मोबाइल और नकदी बरामद हुई। मामले में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को न्यायालय भेजा गया।
Homeअपना जौनपुरउपजिलाधिकारी ने रात में पीएचसी का किया औचक निरीक्षण

उपजिलाधिकारी ने रात में पीएचसी का किया औचक निरीक्षण

जौनपुर धारा, मुंगराबादशाहपुर। उपजिलाधिकारी मछलीशहर राजेश चौरसिया ने मुंगराबादशाहपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का बीती रात करीब साढ़े दस बजे औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मौजूद लोगो से पीएचसी पर होने वाली परेशानियों की भी जानकारी लिया। उपजिलाधिकारी ने निरीक्षण के दौरान पीएचसी के ओपीडी, प्रसव कक्ष व साफ-सफाई, लाइट का गहन निरीक्षण किया। वहा मौजूद मरीजों से उनका हाल जानने के साथ ही मिलने वाली सुविधाओं की भी जानकारी लिया। लोगों से बातचीत की और अस्पताल में हो रही परेशानियों को भी पूछा। इस दौरान महीने के डिलवारी की संख्या के साथ ही गुरुवार को हुई। मौजूद डा.चौधरी ने एसडीएम को जानकारी देते हुए बताया कि गुरुवार को कुल 5 तथा महीने में कुल 210 डिलवरी कराई गई है। जिस पर उन्होंने संतुष्टि जताते हुए वहा पर मौजूद एनएम और वार्ड ब्वॉय से भी बातचीत किया और मरीजों के बारे मे जानकारी लिया। पीएचसी पर दवा की मौजूदगी के बारे में भी जानकारी लेने के साथ ही अस्पताल की साफ सफाई और सभी बेडो और वार्डो को भी देखा। रात में पीएचसी की लाइट व्यवस्था को भी चेक किया। ओपीडी रजिस्टर का भी गहन निरीक्षण कर संतुष्टि जाहिर किया। इस मौके पर डॉ.अनुपम चौधरी, वार्ड ब्वॉय प्रमोद कुमार, एएनएम, चौकीदार आदि लोग मौजूद रहे।