Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरमिशन निरामया में बीस कालेज के प्रबंधक व प्रिंसिपल ने किया सहभाग

मिशन निरामया में बीस कालेज के प्रबंधक व प्रिंसिपल ने किया सहभाग

जौनपुर धारा, जौनपुर। मुख्यमंत्री द्वारा चलाये चलाए जा रहे मिशन निरामया के अंतर्गत जनपद के विशेषरपुर पंचहटिया स्थित अवध नर्सिंग व पैरामेडिकल कॉलेज के परिसर में कार्यक्रम का आयोजन मंगलवार को किया गया। यूपी स्टेट मेडिकल फैकेल्टी लखनऊ से आये सीनियर एडवाईजरअभिषेक कपूर के द्वारा मिशन निरामया के कार्यक्रम के द्वारा नर्सिंग कैरियर काउंसलिंग को लेकर बैठक किया गया जिसमें जनपद में 20 की संख्या मे चल रहे नर्सिंग कालेज के प्रबंधक व प्रिंसिपल के द्वारा सहभागिता की गयी। कार्यक्रम मे सीनियर एडवाइजर अभिषेक कपूर ने नर्सिंग कालेज के गाईडलाइन के अनुसार पाठ्यक्रम को संचालित करने की जानकारी दी। कार्यक्रम में सभी कॉलेज के प्रबंधक व प्रिंसिपल के द्वारा कॉलेज के संचालन के दौरान आने वाली समस्याओं से अवगत कराया गया। उसी दौरान अवध नर्सिंग कॉलेज की प्रबंध निदेशिका डॉक्टर शकुंतला यादव ने कहाकि नर्सिंग कॉलेज के संचालन में कई समस्यायें आती है जिनमें शहर से दूर कालेज में एडमिशन व अच्छे फैकल्टी नहीं मिलते, समय पर परीक्षाओं के न होने से भी बच्चों को आगे की पढ़ाई करने में कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। परीक्षा  के पश्चात कॉपी जाँचने के लिए विषय से संदर्भित कुशल व योग्य शिक्षक का चयन किया जाय जैसी तमाम समस्यायों से अवगत कराया। कार्यक्रम मे नर्सिंग कालेजों के प्रबंधक और प्रिंसिपल अखिलेश सिंह, आकाश मौर्या, श्रवण, सुभाष, ज्योति प्रसाद, प्रीति यादव, अनामिका मिश्रा उपस्थित रहे।