Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

पटाखा दुकानों पर पुलिस की छापेमारी, लाइसेंस और स्टॉक की जांच

दीपावली से पहले पट्टी नरेंद्रपुर बाजार में पुलिस ने पटाखा दुकानों की जांच की। लाइसेंस, स्टॉक और अग्नि सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया गया। जांच में अवैध भंडारण नहीं मिला। पुलिस ने नियमों का उल्लंघन करने पर कार्रवाई की चेतावनी दी।
Homeअपना जौनपुरमालगाड़ी की चपेट में आने से युवक की मौत

मालगाड़ी की चपेट में आने से युवक की मौत

जौनपुर धारा, जौनपुर। मडियाहूँ कोतवाली क्षेत्र के रानीपुर निवासी एक युवक की शनिवार की देर रात घर जाते समय मालगाड़ी की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त गांव निवासी पप्पू सोनकर 40 वर्ष बाजार से अपने घर की तरफ पैदल जा रहा था। वह जैसे ही रेलवे लाइन को पार कर रहा था इसी दौरान मालगाड़ी की चपेट में आ गया। सर में गंभीर चोट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मालगाड़ी के लोको पायलट ने जफराबाद स्टेशन मास्टर को उक्त घटना की सूचना दिया। जिस पर जफराबाद से मडियाहूँ स्टेशन मास्टर रंजीत प्रसाद को सूचना दिया। मडियाहूँ रेलवे स्टेशन से मेमो भेज कर पुलिस की सूचना दिए जाने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अंत्य परीक्षण के लिए भेज दिया। वरिष्ठ उपनिरीक्षक लल्लन प्रसाद ने बताया कि स्टेशन मास्टर से सूचना मिलने पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतक के भाई हंसू लाल सोनकर ने तहरीर दी है। अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।