― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरनाबालिगों के वाहन चलाते पकड़े जाने पर लग रहा जुर्माना

नाबालिगों के वाहन चलाते पकड़े जाने पर लग रहा जुर्माना

जौनपुर धारा, जौनपुर। सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में जिलाधिकारी ने नाबालिगों के सड़कों पर वाहन चलाते पाए जाने पर अभिभावकों पर 25000 रूपये का जुर्माना लगाए जाने के आदेश दिया गया था। जिसके अनुपालन में आए दिन लगभग दो से तीन नाबालिगों द्वारा यातायात नियमों का उल्लंघन किया जा रहा है, जिसपर उनके खिलाफ कार्रवाई करते हुए उनका चालान करने के साथ ही अभिभावकों पर जुर्माना भी लगाया जा रहा है। ट्रैफिक इंस्पेक्टर जीडी.शुक्ला ने अवगत कराया है कि शुक्रवार को भी 02 नाबालिग वाहन चालकों का चालान काटने के साथ ही उनके अभिभावकों पर 25000 रूपये का जुर्माना लगाया गया। अतः अभिभावकों से अपील किया कि आदेश को गंभीरता से ले अन्यथा नाबालिगों द्वारा सड़कों पर वाहन चलाए जाने एवं यातायात नियमों के उल्लंघन का दोषी पाए जाने पर अभिभावक स्वयं उत्तरदायी होंगे।

Share Now...