जौनपुर धारा, जौनपुर। शाहगंज कोतवाली क्षेत्र के अन्तर्गत अलग-अलग स्थानों पर जमीनी विवाद को लेकर हुई मारपीट में दो महिला समेत सात लोग घायल हो गए। परिजनों ने सभी घायलों को इलाज हेतु राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया। क्षेत्र के गोडिला गांव में गुरुवार की रात बच्चों के विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटना में पडोसियों ने लाठी डंडे से पीटकर 50वर्षीय रेहाना पत्नी तौफीक, 30 वर्षीय रूबीना पत्नी मुशीर अहमद को घायल कर दिया। दूसरी घटना क्षेत्र के शेखवलिया गांव में शुक्रवार की सुबह जमीनी विवाद को लेकर पट्टीदारों से हुई। मारपीट में चले लाठी डंडे से उक्त गांव निवासी 25 वर्षीय लालबहादुर पुत्र लालचंद, 23 वर्षीय रिंकू पुत्र लालचंद, 65 वर्षीय लालचंद पुत्र बरसाती, 45 वर्षीय पतिराम पुत्र लालचंद व रिश्तेदारी आए सुल्तानपुर जनपद के अखंडनगर थाना क्षेत्र के अल्लीपुर गांव निवासी 18वर्षीय उमेश पुत्र चन्द्र प्रकाश गंभीर रूप से घायल हो गए, सभी घायलों का इलाज राजकीय चिकित्सालय में कराया गया। वहीं दोनों पक्षों की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया।
― Advertisement ―
मारपीट में दो महिला समेत सात घायल



