Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरलैंगिक भेदभाव के प्रति लोगों को किया जागरूक

लैंगिक भेदभाव के प्रति लोगों को किया जागरूक

जौनपुर धारा, जौनपुर। शाहगंज कोतवाली क्षेत्र के निजामपुर विद्यालय में पढ़ने वाली छात्राओं ने शुक्रवार को रैली के माध्यम से गांव के लोगों के लैंगिक भेदभाव के प्रति जागरूक किया। सामाजिक संस्था ग्रामीण विकास संस्थान ने रैली के माध्यम से लैंगिक संवेदन शीलता के प्रति गांव में नुक्कड नाटक के जरिए लोगों को जागरूक किया। संस्था की रीतू यादव ने कहा कि लैंगिक भेदभाव के चलते समाज का समग्र विकास नहीं हो पा रहा है। उपनिरीक्षक जियाउद्दीन ने महिला कांस्टेबल के साथ रैली के माध्यम से महिला सशक्तिकरण को लेकर भी जागरूक किया। इस दौरान ग्राम प्रधान दिलीप बिंद समेत विद्यालय के अध्यापक, अध्यापिका एवं अभिभावक आदि मौजूद रहे।