Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम

मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।

E-Paper 10-10-2026

Homeउत्तर प्रदेशमानसिक रूप से अस्वस्थ महिला को सूचना अधिकारी ने कराया उसके परिवार...

मानसिक रूप से अस्वस्थ महिला को सूचना अधिकारी ने कराया उसके परिवार वालों को सुपुर्द

गोरखपुर। जिला सूचना अधिकारी प्रशान्त कुमार श्रीवास्तव एवं न्युज वन इन्डिया के संवाददाता के सूचना एवम् सहयोग से दिनांक 24.12.2022 को एक मानासिक रूप से अस्वस्थ महिला पता ग्राम नारियलबाडी थाना हसनगंज जिला कटिहार राज्य बिहार को वन स्टाप सेन्टर गोरखपुर मे सुरक्षा व संरक्षण की दृष्टि से आवासित करवाया गया। वन स्टाप केंद्र द्वारा महिला का प्राथमिक उपचार व अल्पावास सुविधा उपलब्ध कराने पश्चात महिला के साथ परामर्श सत्र किया गया व संम्बंधित थाने पर संपर्क एवं महिला के घर वालों से संपर्क कर महिला के सुरक्षित होने की जानकारी दिया गया। जिला प्रोबेशन अधिकारी सर्वजीत सिंह, वन स्टाप सेन्टर की केन्द्र प्रबन्धक पुजा पान्डेय और अन्य स्टाफ ने महिला को घर जाने के लिए मोटिवेट किया गया परिजनों से वार्ता कर परिवार के लोगो को वन स्टाप सेन्टर पर बुलाकर परामर्श दिया गया, उसके उपरांत जरूरी कागजातों को तैयार कर महिला को दिनांक 27/12/2022 को परिवार वालों को सुपुर्द कर दिया गया।