Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरमतदान के लिए अध्यापक व अध्यापिकाओं ने निकाली जागरूकता रैली

मतदान के लिए अध्यापक व अध्यापिकाओं ने निकाली जागरूकता रैली

जौनपुर धारा,जफराबाद। सिरकोनी ब्लॉक संसाधन केंद्र बाकरबाद से मंगलवार को मतदाताओं को जागरूक करने के लिए अध्यापकों व अध्यापिकाओं ने एक स्कूटी रैली निकाली। रैली को निकलने के पहले खण्ड शिक्षा अधिकारी अमरेश कुमार सिंह ने लोगों को मतदान करने की शपथ दिलाई। रैली को डॉय सिंह ने झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली में शामिल अध्यापिकाएं जहाँ स्कूटी पर सवार रहीं। वहीं अध्यापक बाइक पर सवार होकर यातायात नियमों का पालन करते हुए और हाथ में स्लोगन लिखी हुई, तख्तियों को लिए हुए थे। जिसपर लिखा था पहले करे मतदान फिर करें जलपान, रैली में ब्लॉक के काफी संख्या में अध्यापिकाएं व अध्यापक सिरकोनी ब्लॉक संसाधन केंद्र से इजरी, सिरकोनी बाजार, कबूलपुर, हुसेपुर, समोपुर, रासीपुर आदि स्थान से होते हुए लगभग आठ किलोमीटर लंबी रैली निकाली। रैली के माध्यम से लोगों को मतदान करने के लिए जागरूक किया गया। इस पहल की काफी चर्चा हो रही है। रैली में योगेश कुमार श्रीवास्तव, अमित कुमार सिंह आदि लोग मौजूद रहे।