Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरचोरी की बाइक व बुलेट के साथ दो शातिर चढ़े पुलिस के...

चोरी की बाइक व बुलेट के साथ दो शातिर चढ़े पुलिस के हत्थे

जौनपुर धारा,शाहगंज। नगर के मेनरोड स्थित एक मिष्ठान भण्डार के सामने से चोरी हुई बुलेट व चोरी की एक बाइक को कोतवाली पुलिस ने जेसीज चौक से दो शातिर चोरों को गिरफ्तार कर चालान भेज दिया। शनिवार को मेन रोड स्थित देशी भण्डार मिष्ठान के सामने अब्दुल मन्नान की दुकान के बाहर से चोरों ने बुलेट संख्या यूपी 62 बी-एफ5575 चोरी हो गई थी। जिसकी सूचना पीड़ित ने कोतवाली पुलिस को दिया। मुखबिर की सूचना पर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक तारकेश्वर राय ने मंगलवार की रात जेसीज चौक पर केराकत थाना क्षेत्र के थानागद्दी के निहालपुर गांव निवासी शमशाद पुत्र निजामुद्दीन व नाऊपुर गांव निवासी शाहजादे पुत्र सिराज को चोरी गई बुलेट व एक अदद बाइक के साथ गिरफ्तार कर धारा 379/411के तहत मुकदमा दर्ज कर दोनों आरोपितों को चालान भेज दिया। इस दौरान उपनिरीक्षक मंशाराम गुप्ता हेड कांस्टेबल सलीम खान,व अरुण सिंह मौजूद रहे।