Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरमतदान करने के लिए शिक्षकों ने निकाली मतदाता जागरूकता रैली

मतदान करने के लिए शिक्षकों ने निकाली मतदाता जागरूकता रैली

जौनपुर धारा,बरसठी। विकास खण्ड में लोकसभा चुनाव में वोट प्रतिशत बढ़ाने के लिए जिला अधिकारी एवं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के आदेश पर मंगलवार को बरसठी खण्ड शिक्षा अधिकारी कार्यालय से शिक्षकों ने बाइक रैली निकालकर मतदाताओं को जागरूक किया।

शिक्षक संघ अध्यक्ष संतोष सिंह के नेतृत्व में बरसठी के शिक्षकों ने हाथों में मतदाता जागरूकता तख्तियां लेकर सुबह बाइक रैली का शुभारंभ खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय से किया गया। बाइक रैली सरसरा, हसिया, मियाचक, मनीपुर, बरसठी बाजार, धनीपुर, भन्नौर, हरीपुर, गोठांव, बाजारों और गांवों से होते हुए रैली पुनः बीआरसी पर आकर समाप्त हुआ है। बाइक रैली के सम्बंध में शिक्षक संघ अध्यक्ष संतोष सिंह ने बताया कि हम सभी शिक्षक मतदाता जागरूकता रैली निकालने का कार्य किए है, ताकि जो चुनाव का महापर्व है। वह जनता अपने अधिकारों को समझे और 25 मई को अच्छी लोकतंत्र की सरकार बनाने के लिए जौनपुर के दो लोकसभा मछलीशहर एवं जौनपुर के सांसद चुने। मतदाता राष्ट्रहित के लिए अपना मत दे ताकि हमारा लोकतंत्र मजबूत हो सके। रैली में शिवप्रकाश सिंह (बब्लू सिंह), अजय सिंह(मुन्ना), राम सिंह, जोगेश चंद्र यादव, अजय सिंह, विकास, अरविन्द यादव, अरुण यादव, संतलाल गौतम, एआरपी, आनंद कुमार वर्मा, एआरपी आदि लोग शामिल रहे।