जौनपुर धारा, बदलापुर। नगर निकाय चुनाव के लिए बनाए गए मतदान केंद्र तथा मतगणना स्थल का चुनाव प्रेक्षक मनोज कुमार सिंह द्वारा औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सबसे पहले सल्तनत बहादुर पीजी कालेज में बनाए गए मतगणना स्थल का निरीक्षण किया। इसके बाद फिर पूर्व माध्यमिक विद्यालय श्रीकृष्णानगर मतदान स्थल तथा प्राथमिक विद्यालय भलुवाही के मतदान केंद्र का भी निरीक्षण किया। वहां पर मौजूद कुछ मतदाताओं से चुनाव संबंधित जानकारियां ली और मौजूद चुनाव अधिकारी एसडीएम रिषभ देशराज पुंडीर तथा तहसीलदार राकेश कुमार तथा नगर पंचायत अधिशासी अधिकारी अनिल कुमार सिंह से साफ सफाई, पेयजल, लाइट की व्यवस्था को लेकर तथा चुनाव को शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए मौजूद क्राइम स्पेक्टर विनोद कुमार यादव को कई आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इतना ही नहीं उन्होंने 4 मई को होने वाले मतदान के दिन प्रत्याशी और उनके समर्थकों को मतदान केंद्र से 200 मीटर की दूरी पर रहने के लिए निर्देशित किया।
― Advertisement ―
मतदान केंद्र व मतगणना स्थल का प्रेक्षक ने किया निरीक्षण

Previous article

