Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeउत्तर प्रदेशभीषण गर्मी के बीच बढ़ा गंगा का जलस्तर, पहुंचा 58.57मीटर

भीषण गर्मी के बीच बढ़ा गंगा का जलस्तर, पहुंचा 58.57मीटर

जौनपुर धारा,वाराणसी। पहाड़ों पर बारिश के चलते गंगा के जलस्तर में बढ़ाव शुरू हो गया है। छ: दिनों में गंगा के जलस्तर में 41सेंटीमीटर का बढ़ाव दर्ज किया गया है। पिछले 72घंटों में जलस्तर में 24सेंटीमीटर की बढ़ोतरी हुई। गंगा के जलस्तर में बढ़ाव से नाविक समाज में खुशी है तो वहीं तटीय इलाकों में रेत पर क्यारी बनाकर सब्जी और फल उगाने वाले किसानों की चिंताएं बढ़ गई हैं। केंद्रीय जल आयोग की रिपोर्ट के अनुसार गंगा का जलस्तर बृहस्पतिवार को 58.64 मीटर दर्ज किया गया है। गंगा के जलस्तर में छ: जून से बढ़ोतरी शुरू हुई थी। पांच जून को गंगा का जलस्तर 58.23मीटर था, और छ: जून को एक सेंटीमीटर की बढ़ोतरी हुई और जलस्तर 58.24 मीटर, सात जून को तीन सेंटीमीटर बढ़ोतरी के बाद जलस्तर 58.27 मीटर, आठ जून को आठ सेंटीमीटर की बढ़ोतरी के बाद जलस्तर 58.35 मीटर तक पहुंच गया। नौ जून को गंगा के जलस्तर में पांच सेंटीमीटर, 10जून को जलस्तर में 10 सेंटीमीटर की बढ़ोतरी हुई और जलस्तर 58.50 मीटर दर्ज किया गया। 11 जून को गंगा के जलस्तर में सात सेंटीमीटर बढ़ोतरी के बाद जलस्तर 58.57 मीटर और 12 जून को भी जलस्तर में सात सेंटीमीटर का बढ़ाव था।