Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

राम के वनवास और केवट संवाद का प्रसंग सुन भावुक हुए श्रद्धालु

जौनपुर के बीआरपी इंटर कॉलेज परिसर में आयोजित नौ दिवसीय रामकथा के छठवें दिन आचार्य शांतनु महाराज ने भगवान श्रीराम के वनवास और केवट संवाद का प्रसंग सुनाया। कैकेयी के वरदान, श्रीराम के त्याग और केवट की भक्ति की कथा सुनकर श्रद्धालु भावुक हुए।
Homeअपना जौनपुरभाजपा प्रदेश अध्यक्ष को भोजवाल समाज के लोगों ने सौंपा ज्ञापन

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष को भोजवाल समाज के लोगों ने सौंपा ज्ञापन

जौनपुर धारा,मुंगराबादशाहपुर। उत्तर प्रदेश भुर्जी कल्याण सोसाइटी के तत्वाधान में विधान परिषद सदस्य गोपाल अंजान भोजवाल के नेतृत्व में प्रतिनिधिमण्डल भोजवाल महासंघ संयोजक इंजी.उमाशंकर भोजवाल, कामेश्वर नाथ भोजवाल, पार्षद विजय भुर्जी, रमेश भोजवाल व दीपक आर्य आदि ने उत्तर प्रदेश में माटी कला बोर्ड की तर्ज पर अन्न कला बोर्ड के गठन समेत पांच सूत्रीय मांगों को लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी से लखनऊ में मिलकर ज्ञापन सौंपा। पांच सूत्रीय मांगों में भोजवाज समाज की उत्थान के लिए अन्न कला बोर्ड का गठन करने, भोजवाल सरनेम को प्रदेश सरकार की पिछड़ा वर्ग की सूची में क्रम संख्या 38पर भड़भुजा के साथ भोजवाल शब्द अंकित करने, भोजवाल समाज के भूमिहीन एवं अति गरीब परिवारों को खेती योग्य भूमि का सरकारी पट्टा प्राथमिकता के आधार पर आवंटन करने, भोजवाल समाज को सर्वाधिक पिछड़े वर्ग में रखकर इसका विकास किए जाने व भुर्जी की जातिगत जनगणना सरकार द्वारा करायी जाने आदि मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने आश्वासन देते हुए कहा कि उक्त मांगों को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के समक्ष रखकर जल्द पूरा किया जाएगा। इस दौरान उमाशंकर भोजवाल ने प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी से कहा कि देश के आज़ाद हुए 78वर्ष बीत गए। लेकिन भोजवाल समाज राजनीति से आज भी वंचित हैं। संख्या के हिसाब से भोजवाल समाज को हिस्सेदारी और भागीदारी भी मिलनी चाहिए।