Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

राम के वनवास और केवट संवाद का प्रसंग सुन भावुक हुए श्रद्धालु

जौनपुर के बीआरपी इंटर कॉलेज परिसर में आयोजित नौ दिवसीय रामकथा के छठवें दिन आचार्य शांतनु महाराज ने भगवान श्रीराम के वनवास और केवट संवाद का प्रसंग सुनाया। कैकेयी के वरदान, श्रीराम के त्याग और केवट की भक्ति की कथा सुनकर श्रद्धालु भावुक हुए।
Homeअपना जौनपुरभैंस नहलाने को लेकर दो पक्षों में मारपीट, सात के खिलाफ मुकदमा...

भैंस नहलाने को लेकर दो पक्षों में मारपीट, सात के खिलाफ मुकदमा दर्ज

जौनपुर धारा,जौनपुर। खुशापुर गांव में बुधवार दोपहर भैंस नहलाने के बाद पानी बहाने को लेकर दो पक्षों में कहासुनी हो गई। धीरे-धीरे विवाद मारपीट में तब्दील हो गया, जिसमें दोनों पक्षों से दो गंभीर रूप से घायल हो गए। गांव निवासी दिनमोहम्मद पुत्र बकरीदी अपने भैंस को नहला रहे थे, पानी अगल बगल बह रहा था। इतने में पड़ोसी सहबान एवं रहमालुद्दीन द्वारा पानी बहाने को लेकर दिनमोहम्मद को मना किया गया। इसी बात को लेकर कुछ देर बाद दोनों पक्ष लाठी डंडे लेकर एक दूसरे के उपर टूट पड़े और जमकर मारपीट कर लिया। मारपीट में दिनमोहम्मद एवं रहमालुद्दीन घायल हो गए, घायलावस्था में दिनमोहम्मद और रहमालुद्दीन थाने पहुंचकर प्रार्थना दिया। पुलिस ने दोनों पक्षों से सात लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर, जांच-पड़ताल में जुट गई। वहीं मारपीट की घटना का वीडियो भी वायरल हो गया। इस सम्बंध में थानाध्यक्ष दिव्य प्रकाश सिंह ने बताया कि मारपीट के मामले में एक पक्ष से सहबान उर्फ सुतुन्नी, साहिल व आसिफ एवं दूसरे पक्ष से खुर्शीद, कुद्दुश, खलील, रुस्तम के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया और गिरफ्तार कर शांति भंग के आरोप में चलान भी कर दिया गया है।